फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Farmers got angry after stopping the protest, reached Collectorate and protested

बिजनौर में फूटा किसानों का गुस्सा: रोक के बावजूद कलक्ट्रेट पहुंचकर किया धरना-प्रदर्शन, उठाई ये मांगें

Thu, 21 Sep 2023 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Sep 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Farmers got angry after stopping the protest, reached Collectorate and protested
किसानों का धरना - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने पर रोक होने के बावजूद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले अनेक किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अनेक अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों ट्राॅलियों से नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, वहां से एकत्र होकर सभी किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन

Bijnor: Farmers got angry after stopping the protest, reached Collectorate and protested
किसानों का धरना - फोटो : Amar Ujala
नुमाइश ग्राउंड पर पुलिस ने बैरीकैटिंग कर रखी थी। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने उन्हें हटा दिया। किसान मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। फिर पुलिस व प्रशासन किसानों को कहीं नहीं रोका।
 

Bijnor: Farmers got angry after stopping the protest, reached Collectorate and protested
किसानों का धरना - फोटो : Amar Ujala

किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे और धरना देकर बैठक गए। ट्रैक्टर की ट्राॅली को किसानों ने मंच बनाया और धरना संबोधन शुरू कर दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कैलाश लंबा ने कहा कि लोकतंत्र में भी किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिए दबाया जा रहा है।

विज्ञापन

Bijnor: Farmers got angry after stopping the protest, reached Collectorate and protested
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Amar Ujala

कलक्ट्रेट में लंबे समय से किसान अनेक आंदोलन हुए और होते रहेंगे। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। कहा कि बिलाई चीनी मिल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है।

Bijnor: Farmers got angry after stopping the protest, reached Collectorate and protested
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Amar Ujala

कहा कि जो चीनी मिल गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं कर रही हैं। उस चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र कम किए जाएंं। किसानों ने दो टूक कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed