Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Extortion game from untrained doctors exposed, audio goes viral, investigation begins

Bijnor: अप्रिशिक्षित चिकित्सकों से वसूली के खेल का भंडाफोड़, ऑडियो वायरल, जांच शुरू

Sat, 22 Mar 2025 11:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Mar 2025 11:49 AM IST
सार

बिजनाैर में अप्रिशिक्षित चिकित्सकों से वसूली के खेल का भंडाफोड़ हुआ है। मामले में चालक को निलंबित किया जा चुका है जबकि डिप्टी सीमएओ से नोडल क्वैक्स का चार्ज वापस लिया जा चुका है। वहीं इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Bijnor: Extortion game from untrained doctors exposed, audio goes viral, investigation begins
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूं तो स्वास्थ्य विभाग पर लोगों की सेहत सुधारने का जिम्मा है, मगर यह महकमा अवैध वसूली में लगा है। यह तस्वीर विभाग के एक चालक की वायरल हुई ऑडियो साफ कर रही है। ऑडियो ने जिले के अप्रिशिक्षित चिकित्सकों से वसूली का भंडाफोड़ कर दिया है। हालांकि चालक को निलंबित को कर दिया गया है। वहीं डिप्टी सीएमओ को अपने क्वैक्स के नोडल का प्रभार गंवाना पड़ा।

विज्ञापन


ऑडियो में आफताब आलम और स्वास्थ्य विभाग के चालक के बीच बातचीत हो रही है। जिसमें आफताब आलम की ओर से कहा जाता है कि एक महिला चिकित्सक उसकी रिश्तेदार है। जिससे पैसा नहीं लिया जाए। जिस पर चालक मानवीर की ओर से कहा जाता है कि साहब दो हजार रुपये से कम नहीं लेते हैं, फिर भी मैं उक्त चिकित्सक एक हजार रुपये महीना ही देती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुस्कान की बेवफाई: सौरभ की हत्या के बाद जश्न! कसोल में होली खेली, मनाली में केक काटा, पब में शराब पीकर डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आफताब आलम ने खुद को जिले के एक एसीएमओ का करीबी बताया। जिस पर चालक ने जवाब दिया कि उसके सगे दामाद के अस्पताल को ही एसीएमओ ने सीज कर दिया था। साथ ही तीस हजार रुपये भी लिए थे। बता दें कि जिले में पांच हजार अप्रशिक्षित चिकित्सक हैं जोकि गांव देहात में प्रैक्टिस कर रहे हैं। यूं तो इन चिकित्सकों पर कार्रवाई का दावा किया जाता है। मगर इनकी दुकानों पर कभी ताला नहीं लगा।

उधर अप्रिशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के लिए क्वैक्स नोडल का एक पद हुआ करता था। अब पांच अफसरों पर इसका चार्ज है। अब ऑडियो में साहब यानि नोडल क्वैक्स का जिक्र आया है, उनका कार्यक्षेत्र नजीबाबाद तहसील रहा है।

ऑडियो सामने आने के बाद डिप्टी सीएमओ राजेंद्र विश्वकर्मा से क्वैक्स नोडल का चार्ज हटा लिया गया है। वहीं चालक मानवीर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। उधर इस ऑडियो वायरल होने के बाद लोग चचा्र कर रहे हैं कि जिले में प्रत्येक अप्रिशिक्षित चिकित्सक से दो दो हजार रुपया महीना वसूले जाते हैं।

किसान यूनियन प्रधान ने उठाया मुद्दा
पिछले दिनों किसान यूनियन प्रधान की ओर से यह मामला उठाया गया था। किसानों ने सीएमओ कार्यालय में धरना देकर तमाम मुद्दाें के साथ साथ अवैध वसूली का मामला उठाया। जिसके चलते चालक को निलंबित कर दिया गया था। अब ऑडियो वायरल हो रही है।

जो ऑडियो वायरल हो रही है, उसकी आवाज चालक से मिलती जुलती है। उन्हें षडयंत्र के तहत बदनाम करने की नियत से ऐसा किया गया है। इन आरोपों के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। -डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ

ऑडियो मिली है, जिसमें जांच चल रही हैं। चालक को निलंबित कर दिया है। क्वैक्स नोडल को भी चार्ज से हटाया जा चुका है। अप्रशिक्षित चिकित्सकों से कोई वसूली नहीं होती है। -डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed