फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Eid prayers will be held at 637 places in the district, know what will be the time

Bijnor: जिले में 637 जगहों पर होगी ईद की नमाज, जानें क्या रहेगा वक्त, क्या है पुलिस-प्रशासन की तैयारी

Fri, 06 Jun 2025 08:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Jun 2025 08:00 PM IST
सार

ईद उल जुहा की नमाज जिले में सुबह साढ़े पांच बजे से ही पढ़नी शुरू हो जाएगी। मस्जिदों में अलग-अलग समय रखा गया है, जिससे सभी मुसलमान नमाज अदा कर सकें। 

विज्ञापन
Bijnor: Eid prayers will be held at 637 places in the district, know what will be the time
बिजनौर में ईदगाह का निरीक्षण करते एसपी सिटी संजीव वाजपेयी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में 637 ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा इंतजामों को मजबूत बनाने के लिए सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया गया। वहीं अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को अधिकारियों ने ईदगाह और कुर्बानी स्थलों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी बिजनौर शहर की ईदगाह पर पहुंचे और दिशा निर्देश दिए। इनके अलावा बिजली, नगर पालिका समेत विभाग भी तैयारियों में जुटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने मस्जिद और ईदगाह के परिसर में ही नमाज अदा करने की अपील की। उधर, एएसपी विनय कुमार सिंह व अमित किशोर श्रीवास्तव ने अपने अपने क्षेत्र की ईदगाह का निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 446 मस्जिद और 191 ईदगाह हैं, जहां नमाज होगी। पुलिस रिकार्ड के अनुसार 191 जगहों पर कुर्बानी की जाएगी। पुलिस की ओर से निर्देश जारी किए गए कि तय स्थल के अलावा अन्य जगहों पर पशु की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। उधर ईद पर शांति व्यवस्था में खलल नहीं पड़ने पाए, इसके लिए 675 सूकर बाड़ा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन्हें कहा गया कि नमाज के वक्त सूकर बाड़े से बाहर नहीं निकलने चाहिए।
 
विज्ञापन

ईद की नमाज का वक्त 
ईदगाह नजीबाबाद - 7:15 बजे
ईदगाह साहनपुर - 7:30 बजे जामा मस्जिद नजीबाबाद - 6:45 बजे
मस्जिद नजीबुदौला - 5:35 बजे
मस्जिद कोल्हूवाली - 5:40 बजे
मस्जिद सय्यदोवाली- 5:40 बजे
मस्जिद होजवाली - 5:40 बजे
मस्जिद स्टेशनवाली - 6:00 बजे
मस्जिद सब्नीग्रान कोठेवाली- 6:00 बजे
मस्जिद हकीमोवाली - 6:00 बजे
मस्जिद राजोवाली - 6:30 बजे
मस्जिद छीपियान - 6:30 बजे
जलालाबाद मस्जिद फातिमा - 6:15 बजे
जलालाबाद जामा मस्जिद- 7:20 बजे
तकियेवाली मस्जिद- 7:05 बजे
मस्जिद मोहम्मदिया- 7:25 बजे
अंसारियान मस्जिद - 7:20 बजे
मस्जिद उमर फारूक- 7:15 बजे
सैदपुर मीरा ईदगाह - 7:00 बजे
ईदगाह हर्षवाड़ा - 7:15 बजे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed