{"_id":"628910c0992ca416f3362e03","slug":"bijnor-dust-storm-and-hailstorm-disrupted-life-farmers-suffered-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Bijnor: धूल भरी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त, लोगों को हुई बड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Bijnor: धूल भरी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त, लोगों को हुई बड़ी परेशानी
Sat, 21 May 2022 11:08 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 May 2022 11:08 PM IST
सार
अचानक तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई। तेज आंधी में कई जगह पेड़ टूटने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। तेज आंधी में करीब आधा घंटे तक लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजनौर में ओलावृष्टि।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार शाम को धूल भरी आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी से कई जगह पेड़ टूटने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Tanzeel Ahmed murder: आरोपी मुनीर व रैय्यान का आज होगी सजा, एनआईए अफसर को गोलियों से किया था छलनी
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को लगभग साढ़े छह बजे अचानक काली घटा और तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी और काले बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया। राहगीर के वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकले। वहीं अधिकतर वाहन चालक तो पेड़ गिरने के डर से अपने वाहनों को रोक कर खड़े हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Tanzil Ahmad Murder: अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, पर हंसता रहा मुनीर, चेहरे पर नहीं दिखा खौफ, देखें तस्वीरें
धूल भरी आंधी से पेड़ों के तने और हॉर्डिंग टूट कर गिर गए। इस दौरान पेडों के पत्ते और कूड़ा आदि उड़ता रहा। लगभग 15 मिनट तक आंधी चलती रही। आंधी रुकने पर तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। आंधी से कई जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गए। पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिरने से क्षेत्र के कई गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।