{"_id":"66b144cf5825afbab70dcee7","slug":"bijnor-dog-came-with-kanwadis-from-haridwar-has-traveled-120-km-150-km-left-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : हरिद्वार से कांवड़ियों के साथ आया कुत्ता, 120 किमी कर चुका यात्रा, 150 किमी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : हरिद्वार से कांवड़ियों के साथ आया कुत्ता, 120 किमी कर चुका यात्रा, 150 किमी बाकी
Tue, 06 Aug 2024 03:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:02 AM IST
सार
हरिद्वार से जल लेकर चले कांवड़ियों के साथ एक कुत्ता भी चल रहा है। 120 किमी की यात्रा कर चुका है और 150 किमी बाकी है।
विज्ञापन
कांवड़ियों के साथ चल रहा कुत्ता।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुत्ता बेहद वफादार जानवर होता है। वह अपने स्वामी का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहता। फिर चाहे राह कोई भी हो। भक्ति की राह पर कांधे पर कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्तों के साथ एक कुत्ता कदमताल करता नजर आया। यह कुत्ता हरिद्वार से शिवभक्तों के संग पैदल यात्रा कर रहा है, जिसे देख ऐसा लगा मानो भोले की भक्ति में यह भी रम गया हो।
विज्ञापन
श्रावण मास में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। पीलीभीत निवासी 60 शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर चला। उनके साथ-साथ एक कुत्ता भी हरिद्वार से यात्रा कर रहा है। सोमवार को शिवभक्तों का जत्था अफजलगढ़ स्थित भूतपुरी पहुंचा। महंत पुरुषोत्तम ने बताया कि वह 30 जुलाई को गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे। 12 अगस्त को पीलीभीत पहुंचकर गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि दो अगस्त से ही कुत्ता उनके साथ 120 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुका है। अभी यात्रा 150 किमी शेष है। कुत्ता भी उनके साथ ही चल रहा है। कावंड़िए इसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं। जत्थे में गौरीशंकर, हरिओम राठौर, हरकेश राठौर, मनोज प्रजापति, रामचंद्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।