फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of youth found in cemetery, was missing since last evening

Bijnor: कब्रिस्तान में मिला युवक का शव, कल शाम से था लापता, हत्या की आशंका

Sat, 19 Nov 2022 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Nov 2022 05:24 PM IST
सार

बिजनौर में मानसिक रूप से बीमार युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  युवक कल शाम से लापता चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Dead body of youth found in cemetery, was missing since last evening
जांच-पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घर से लापता एक मानसिक रूप से बीमार युवक का शव कब्रिस्तान में पड़ा मिला। जिसके गले पर और हाथ पर चोट के निशान होने की वजह से हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर एक बजे मोहल्ला बुखारा के एक कब्रिस्तान में शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त बुखारा के ही रहने वाले मोनिश(22) पुत्र बाबू के रुप में हुई। खबर मिलते ही कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarngar: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले बागपत के तांत्रिक को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों और आस पास के लोगों से जानकारी जुटाई। बताया गया मोनिश मानसिक रुप से बीमार था, जोकि शुक्रवार की शाम छह बजे अचानक लापता हो गया। रातभर घर नहीं लौटा।

शनिवार को कब्रिस्तान में शव मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गले व हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। मोहल्लेवालों का कहना था कि किसी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या करके शव को कब्रिस्तान में फेंक दिया है। लोगों का आरोप था कि आस पास के एक बाग में सट्टो खेलने और खाईबाड़ी करने वालों की भीड़ लगी रहती है।

कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि लापता युवक का शव मिला है। जिसके गले और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। युवक की मौत के मामले में सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed