{"_id":"686d1d623b45efccb206dbb8","slug":"bijnor-crocodile-entered-the-house-after-coming-out-of-the-pond-people-caught-him-tied-his-hands-and-mouth-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तालाब से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने रस्सी से बांध दिया, कंधे पर रखकर पूरे गांव में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तालाब से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने रस्सी से बांध दिया, कंधे पर रखकर पूरे गांव में घुमाया
Tue, 08 Jul 2025 07:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 08 Jul 2025 07:01 PM IST
सार
गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक मगरमच्छ तालाब में आ गया। तालाब से निकलकर वह पास के ही एक घर में घुस गया। लोगों ने उसे बांध दिया। वन विभाग की टीम ने आकर उसे वापस गंगा में छोड़ दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
रस्सी से बांधा गया मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र मंडावर के गांव चाहड़वाला निवासी शीशराम सिंह के घर में सोमवार रात पास के तालाब से निकल कर एक मगरमच्छ घुस गया। मंगलवार सुबह परिजन सोकर उठे तो मगरमच्छ को देख उनके होश उड़ गए। पता लगते ही शीशराम सिंह के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इसी बीच ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि शीशराम सिंह का घर तालाब के पास है। घर का पानी तालाब में जाता है। मगरमच्छ पानी के रास्ते घर में आ गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ गंगा से निकलकर तालाब में आ गया होगा। वन दरोगा रुचित चौधरी ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ कर ले आई है। उसे नदी में छोड़ दिया गया है।