फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: The month of Sawan will not last for 30 days, seven auspicious coincidences are taking place

UP News: 30 दिन का नहीं होगा सावन का माह, चार सोमवारों में बन रहे सात शुभ संयोग, जानें क्यों खास होगी नौ अगस्त

Tue, 08 Jul 2025 04:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Jul 2025 04:58 PM IST
सार

Saharanpur News: सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को होगा। नौ अगस्त को शुभ कार्य, नया कार्य, संपत्ति खरीदना-बेचना आदि का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

विज्ञापन
UP News: The month of Sawan will not last for 30 days, seven auspicious coincidences are taking place
सावन माह में शिव आराधना का है महत्व। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe

विस्तार

दो दिन बाद शुरू होने वाले पवित्र सावन महीने के चार सोमवारों पर इस बार कुल सात योग बन रहे हैं। शिव के भक्तों पर सवार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत योग की वर्षा होगी। इसके अलावा इस वर्ष सावन महीना 29 दिन को होगा। कांवड़ यात्रा के संबंध में प्रशासन से लेकर कांवड़ शिविर संचालक तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

 

ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार सावन मास में त्रयोदशी तिथि का क्षय है। इस कारण सावन मास 30 की बजाए 29 दिन का होगा। सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को धनिष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योगा का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन गणेश चतुर्थी का भी दुलर्भ संयोग है। दूसरे सोमवार 21 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिका एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। सावन के तीसरे सोमवार 28 जुलाई को चंद्रमा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होंगे। अंतिम सोमवार चार अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म और इंद्र योग बन रहा है। चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र में वृश्चिक राशि में रहेंगे।


 
विज्ञापन

नौ अगस्त को विशेष योग
ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि नौ अगस्त को बुद्ध-आदित्य योग के साथ श्रावण शुक्ल पूर्णिमा होगी। इस दिन नए कार्य, संकल्प, रजिस्ट्रेशन, संपत्ति खरीदना-बेचना, उद्योग स्थापना जैसे कार्य किए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed