फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Crime News: miscreants got the looted money through Google Pay

जेब थी खाली: बदमाशों ने लूट की रकम गूगल-पे करा ली, ड्यूटी जा रहे बैंक दफ्तरी को कार में बंधक बनाकर की वारदात

Fri, 02 Aug 2024 06:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Aug 2024 06:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में लूट का अनोखा मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने बैंक में ड्यूटी करने जा रहे दफ्तरी को कार में बंधक बना लिया। जेब खाली निकली तो उससे रकम गूगल पे करा ली।

विज्ञापन
Bijnor Crime News: miscreants got the looted money through Google Pay
G Pay - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर जेब खाली भी हो तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि बदमाश भी डिजिटल हो चले हैं। जी हां, ऐसा ही मामला बिजनौर में सामने आया है। पांच बदमाशों ने एक बैंक दफ्तरी को बंधक बनाया। उसकी जेब में रकम नहीं मिली तो 45 हजार रुपये जबरन गूगल पे करा लिए गए। बैंक दफ्तरी को जान से मारने और मौज मस्ती की वीडियो वायरल करनी की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन


शहर की रविदास कॉलोनी में रहने वाले विजय सिंह पंजाब नेशनल बैंक की छितावर शाखा में दफ्तरी के पद तैनात हैं। विजय सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि ड्यूटी जाते हुए स्वाहेड़ी के पास हाईवे पर कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

एक आरोपी उनकी स्कूटी लेकर संग चलने लगा जबकि उन्हें कार में बैठा लिया गया। कार में बैठाकर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुम लड़कियों के साथ खूब मौज मस्ती करते हो, उसकी वीडियो वायरल कर दी जाएगी। 

आरोप है कि बदमाशों ने पहले कहा कि अपनी पत्नी से पांच लाख रुपये और ज्वैलरी मंगा ले। पत्नी से पैसा और ज्वैलरी मंगाने में असमर्थता जताने पर बदमाशों ने गूगल पे का क्यूआर कोड दिया। जिस पर जबरन 45 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

इसके बाद बदमाशा फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने एक दुकानदार का क्यूआर कोड दिया था। उक्त दुकान पर खड़े एक आरोपी ने तुरंत ही दुकानदार से अपने पैसे आने की बात कहते ही रकम हासिल कर ली। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर तीन संदिग्धों को पूछताछ  के लिए हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि जान का भय दिखाकर जबरन वसूली का मामला आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed