{"_id":"63f6ffb017bd0a3355002503","slug":"bijnor-crime-news-man-broke-the-idol-in-the-religious-place-anger-among-the-villagers-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor Crime News: सिरफिरे ने धार्मिक स्थल में खंडित की माता की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor Crime News: सिरफिरे ने धार्मिक स्थल में खंडित की माता की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी पकड़ा
Thu, 23 Feb 2023 11:25 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:25 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट थानाक्षेत्र में एक मनचले ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सिरफिरे ने क्षेत्र के मंदिर में माता की मूर्ति को खंडित कर दिया। जानकारी लगने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
खंडित की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद में बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे गांव के सिरफिरे ने गांव में स्थित भवानी माता के मंदिर में मूर्ति को खंडित कर दिया। जैसे ही घटना का पता ग्रामीणों को लगा। उनमें आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव के प्रधान अनूप वर्मा ने बताया कि गांव में भवानी माता का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में रात्रि करीब 1:00 बजे गांव के गैर समुदाय के एक युवक ने मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित कर दिया। जैसे ही इस मामले का पता ग्रामीणों को लगा तो उनमें आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Road Accident: शामली में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत; दो घायल
विज्ञापन
तीन साल पहले भी घटना को दिया था अंजाम
गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले भी क्षेत्र के गांव घोसिया वाला में स्थित मंदिर में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी को पुलिस ने उस दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ढाई साल तक बनारस की जेल में रहा। पिछले दिनो ही छूट कर आया है।
वहीं पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक इंदु सिद्धार्थ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है।