{"_id":"6a30052cb20d9f44210e4a91","slug":"bijnor-constable-s-actions-in-the-ganga-spark-viral-video-inquiry-ordered-officer-sent-to-police-line-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सिपाही ने गंगा में जाकर कर दिया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही बैठाई जांच, कर दिया लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सिपाही ने गंगा में जाकर कर दिया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही बैठाई जांच, कर दिया लाइनहाजिर
Mon, 15 Jun 2026 07:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:30 PM IST
सार
हरिद्वार में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनगर वीडियो बनाने पर सिपाही अमजद खान पर जांच बैठा दी गई। एसपी अभिषेक झा ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया। आरोप है कि इससे लोगों को भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
UP Police Constable
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनकर रील बनाते हुए एक सिपाही का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग सतर्क हो गया। इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने स्योहारा थाने में तैनात आरक्षी अमजद खान को लाइन हाजिर कर दिया। इस घटना ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में गंगा नदी के पवित्र जल में चप्पल पहनकर रील बनाते हुए सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्योहारा थाने में तैनात आरक्षी अमजद खान की सोशल मीडिया आईडी से जोड़ा जा रहा है। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम लोगों का कहना है कि हिंदू धर्म में गंगा नदी को मां का स्वरूप माना जाता है और इसका अत्यधिक सम्मान किया जाता है। ऐसे में गंगा नदी के पवित्र जल में चप्पल पहनकर वीडियो बनाना धार्मिक आस्थाओं के विपरीत है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कई लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक ने की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने दोषी पाए गए आरक्षी अमजद खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की छवि को सुधारने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने दोषी पाए गए आरक्षी अमजद खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की छवि को सुधारने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
क्षेत्राधिकारी धामपुर, अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई है। संबंधित सिपाही को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।