फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Child bitten by snake, lost his life due to exorcism

Bijnor: बालक को सांप ने काटा, एंटी वेनम लगवाने के बजाय सिर पर रखवाई अंगारों की कड़ाही, सांसें लौटकर नहीं आईं

Fri, 11 Jul 2025 07:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

Bitten by a Snake: गांव चंचलपुर में सात साल का राघव मोबाइल पर रील देख रहा था, तभी घर में घुसे सांप ने काट लिया। उसके बाद परिजन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास ले गए। इलाज में देरी होने पर राघव की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Child bitten by snake, lost his life due to exorcism
राघव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में मोबाइल फोन देख रहे स्योहारा के गांव चंचलपुर निवासी राघव (7) को सांप ने डस लिया। परिजन पहले उसे झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए और बाद में सीएचसी में दाखिल कराया। यहां से हायर सेंटर रेफर किया गया तो फिर झाड़फूंक करने वालों के पास लेकर चले गए, जहां उसके सिर पर अंगारों से भरी कड़ाही रखी गई लेकिन बालक को बचाया नहीं जा सका। वहीं सांप कहां चला गया, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

 

राघव पुत्र प्रदीप कुमार को बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे सांप ने डस लिया। परिजन उसे पहले ग्राम सरकड़ा में एक झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। आराम न होता देख लगभग तीन बजे स्योहारा सीएचसी लाए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर हरेवली व ठाकुरद्वारा के गांव फसियापुर ले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से भी आराम न मिलने पर रात आठ बजे घर ले आए। पुत्र के जीवित होने की आस में एक बार फिर परिजन मुरादाबाद के गांव पाकबाड़ा ले गए, लेकिन सांस नहीं आई तो रात 12 बजे लौट आए। परिजनों के पास कोई उम्मीद नहीं बची थी। इसी बीच किसी ने गांव सरकड़ा में होने वाली झाड़फूंक के बारे में बताया। 
 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे परिजन उसे वहां ले गए। वहां स्थित मंदिर के पुजारी ने अनुष्ठान शुरू किया। अंगारों से भरी कड़ाही बालक के सिर पर कपड़ा बांधकर रखी, ताकि शरीर में गर्मी लौट सके। करीब तीन घंटे तक झाड़फूंक चली। मंत्र जाप और अनुष्ठान के बाद भी मासूम की सांसें नहीं लौट सकीं। पल्स मशीन से बार-बार जांच की गई, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। 

ये भी देखें...
Bijnor: दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने को मना करती थी महिला, घर में घुसे पड़ोसी, पीट-पीटकर मार डाला    
 

इस दौरान मां रो-रोकर भगवान से बेटे की जान की भीख मांगती रही। यह मंजर देखकर वहां सबकी आंखें नम हो गईं। पूर्वाह्न 11 बजे जब किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अनुष्ठान रोक दिया गया। शव को गमगीन माहौल में घर ले जाया गया। बालक का पिता प्रदीप मजदूरी करता है। उसके तीन पुत्रों में राघव दूसरे नंबर का था। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे रामगंगा घाट पर शव का जल प्रवाह कर दिया गया।
 

तुरंत लगवाई एंटीवेनम तो बच गई बुजुर्ग की जान

सांप के डसने के बाद झाड़फूंक की नहीं, जहर खत्म करने वाली वेक्सीन की जरूरत होती है। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे स्योहारा के मोहल्ला मिल्कियान निवासी मतलूब अहमद (60) ठाकुरद्वारा रोड स्थित आम के बाग में काम कर रहा था। कुछ सामान उठाते हुए एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। 
शोर मचाने पर परिजन तुरंत मतलूब अहमद को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनको एंटीवेनम लगा दी। इसके बाद मतलूब अहमद की हालत में सुधार होता चला गया। चिकित्सकों का कहना है कि यदि ग्राम चंचलपुर निवासी राघव (7) को तुरंत सीएचसी लाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed