{"_id":"68711064f0af1e1daf0b818a","slug":"bijnor-woman-refused-to-park-her-bike-outside-the-house-neighbor-entered-the-house-beat-her-to-death-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने को मना करती थी महिला, घर में घुसे पड़ोसी, पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने को मना करती थी महिला, घर में घुसे पड़ोसी, पीट-पीटकर मार डाला
Fri, 11 Jul 2025 06:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Jul 2025 06:55 PM IST
सार
Murder of a Woman: गांव काजीवाला में जुबैदा और उसके घरवाले पड़ोसी की बुलेट बाइक को दरवाजे के सामने खड़ी करने से मना करते थे। विवाद बढ़ा तो पुलिस से शिकायत की गई। इससे गुस्साए आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जुबैदा की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली के गांव काजीवाला में पड़ोसियों ने घर में घुसकर जुबैदा (40) को पीट पीटकर मार डाला। उसे सिर पर किसी भारी वस्तु से वार भी किया गया। दरअसल पड़ोसी युवक, महिला के घर के दरवाजे के बाहर बुलेट बाइक खड़ी करता था, जिसे लेकर पिछले एक महीने से विवाद बना हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को काजीवाला निवासी तवक्कल अपने बेटे आसिफ के संग ई रिक्शा लेकर बिजनौर चला गया। बेटी नूर सबा और दूसरा बेटा स्कूल चले गए। अब घर में तवक्कल की पत्नी जुबैदा अकेली रह गई। करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले आरोपी घर में घुस आए। उन्होंने पीट-पीटकर जुबैदा की हत्या कर दी। कक्षा नौ में पढ़ने वाली नूर सबा घर लौटी तो उसने आंगन में मां को लहूलुहान हालत में मृत पड़ा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, शहर कोतवाल उदयप्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पड़ोसी कलाम, उसकी पत्नी हाजरा, बेटे अमन और समीर, भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ये बोले एएसपी सिटी
घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पड़ोसियों ने ही महिला की हत्या कर दी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर भी जांच बैठा दी गई है।
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पड़ोसियों ने ही महिला की हत्या कर दी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर भी जांच बैठा दी गई है।
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी