फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Buggy overturned, two brothers died after being buried under it.

Bijnor: भैंसा बिदकने से अनियंत्रित हुई बुग्गी, पत्थर पर पहिया चढ़ने से पलटी, नीचे दबकर दो भाइयों की मौत

Tue, 15 Jul 2025 07:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

हिरनाखेड़ी गांव में कुश अपने ममेरे भाई लव के साथ नाना वीरेंद्र की बुग्गी पर सवार हो गया। कुछ दूर चलने पर ही हादसा हो गया। दोनों बच्चों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
Bijnor: Buggy overturned, two brothers died after being buried under it.
लव और कुश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर के गांव हिरनाखेड़ी में भैंसा बिदककर तेज दौड़ा तो बुग्गी पलट गई। उसके नीचे दबकर अनिरुद्ध उर्फ कुश सिरोही (13) और उसके ममेरे भाई प्रेरित उर्फ लव (6) की मौत हो गई। दोनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।
विज्ञापन

 

अफजलगढ के गांव मुरलीवाला निवासी रूपक उर्फ दीपक सिरोही का बेटा अनिरुद्ध उर्फ कुश सिरोही चांदपुर गांव हिरनाखेड़ी में नाना विरेंद्र सिंह के घर रहकर पढ़ता था। सोमवार देर शाम विरेंद्र सिंह भैंसा बुग्गी लेकर निकले। बुग्गी पर धेवता अनिरुद्ध सिरोही और पौत्र प्रेरित उर्फ लव पुत्र जितेंद्र सिंह भी बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद अचानक भैंसा बिदककर तेज भागने लगा। बुग्गी अनियंत्रित हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुग्गी का पहिया किसी भारी वस्तु से टकराया और वह पलट गई। बुग्गी के नीचे दबने से दोनों बालक घायल हो गए। घायलों को चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से दोनों परिवारों में गम छा गया। गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह को लगा गहरा सदमा
नाना चारा लाने के लिए बुग्गी लेकर निकले तो अनिरुद्ध उर्फ कुश भी सवार हो गया। कुश के साथ उसका ममेरा भाई प्रेरित उर्फ लव भी साथ हो लिया। विरेंद्र सिंह बुग्गी चला रहे थे, रास्ते में हादसा हुआ तो उनकी आंखों के सामने ही धेवता और पौत्र बुग्गी के नीचे दब गए। इस हादसे ने विरेंद्र सिंह के बेटे और बेटी की एकसाथ ही दुनिया उजाड़ दी।
गांव मुरलीवाला निवासी रूपक सिरोही के बेटे कुश को अपनी ननिहाल से बेहद लगाव रहा। मामा और नाना भी कुश से बेहद प्यार करते थे। यही वजह रही कि कुश अपने नाना के यहां रहकर पढ़ रहा था। कुश फीना के स्कूल में आठवीं, जबकि लव एलकेजी में पढ़ रहा था। 

ये भी देखें...
शाहरुख पठान ढेर: साइकिल मिस्त्री से बना शूटर, जिसे ठान लिया उसे मार दिया, बाप-बेटे की हत्या से आया चर्चा में    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed