{"_id":"67d19fb8ca1f2a2ea006a5c5","slug":"bijnor-bike-rider-woman-dies-in-accident-on-najibabad-road-husband-and-son-injured-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नजीबाबाद-मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत, पति और पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नजीबाबाद-मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
Wed, 12 Mar 2025 08:22 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 12 Mar 2025 08:22 PM IST
सार
बिजनाैर जनपद के नजीबाबद किरतपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक माैत हो गई जबकि उसका पति और बेटा घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नजीबाबाद किरतपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
नजीबाबाद के गांव रानीपुर नंगला निवासी ब्रह्म सिंह अपनी पत्नी रामरति पुत्र राजपाल के साथ बिजनौर से अपने गांव लौट रहे थे जलालाबाद के निकट प्रतापपुर -जमालदी गांव क्षेत्र में हाईवे कट के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
बाइक पर बैठी रामरति (54) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति ब्रह्म सिंह और पुत्र राजपाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय भगवान सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना के बाद कार सवार घटना स्थल पर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। घटनास्थल पर काफी ग्रामीण जमा हैं।