फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Barrage is completely open for vehicles

Bijnor News: बिजनौर बैराज वाहनों के लिए पूरी तरह खुला

Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Barrage is completely open for vehicles
बिजनौर में बैराज के पुल से निकलती बस। संवाद
बिजनौर। बिजनौर बैराज का पुल आज बृहस्पतिवार से बस और भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार को 10 से 15 बस पुल से गुजार कर ट्रायल किया गया। हालांकि चार पहिया वाहन और कार सितंबर से दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की देखरेख में बिजनौर बैराज के पुल पर ट्रायल किया गया। ट्रायल के वक्त रोडवेज बसों का संचालन किया गया। रोडवेज बस के पुल पर चलने के दौरान तकनीकी जांच की गई। आखिरकार पुल पर भारी वाहनों का ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन

इसके बाद निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार को सुबह 11:00 से बस और भारी वाहनों के संचालन को हरी झंडी दे दी जाएगी। बता दे की 8 अगस्त को बैराज के गेट नंबर 20 और 21 के बीच स्लैब हिलता हुआ पाया गया। जिसके बाद वाहनों के लिए बैराज को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अगस्त को पुल से वाहनों की आवाज आई बंद करने के बाद ब्रिज एक्सपर्ट ने जांच की। जिसमें सामने आया कि राम धारा के इसलिए में लगे गार्डर और पिलर के बीच वाले बेरिंग खराब हो गए थे। मरम्मत करते हुए राम धारा के इसलिए वाले बेरिंग को बदल गया। इसके साथ ही गेट नंबर 28 पर भी स्लिप के पेडेस्टल फिर से बनाए गए थे।
इसके बाद 1 सितंबर से चार पहिया वाहन और कारों को निकालने की अनुमति दे दी गई थी। अब बुधवार को पुल से बस निकल कर ट्रायल करने के बाद बाहरी वाहनों के संचालन को भी आज से शुरू कर दिया जाएगा।

इससे बिजनौर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल को भी राहत मिलेगी। क्योंकि अभी तक बैराज से बस नहीं निकल रहीं थी। बैराज के दोनों और अस्थायी बस स्टैंड बना हुआ था और लोग बस से उतर कर पुल को पैदल ही पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed