{"_id":"6790ecc0272cbbbab003f795","slug":"bijnor-bank-cashier-dies-during-treatment-wife-accuses-him-of-murder-investigation-begins-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बैंक कैशियर की मौत, पत्नी बोली- ससुराल वालों ने संपत्ति के लालच में मार दिया मेरा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बैंक कैशियर की मौत, पत्नी बोली- ससुराल वालों ने संपत्ति के लालच में मार दिया मेरा पति
Wed, 22 Jan 2025 06:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:35 PM IST
सार
सतपाल पीएनबी की शाखा में कैशियर था। 15 दिन पूर्व बीमार होने पर उसे देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
जरीफपुर चतर निवासी बैंक कैशियर सतपाल सिंह (40) की देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी नीरू ने संपत्ति के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों के अनुसार सतपाल गजरौला शिव स्थित पीएनबी की शाखा में कैशियर था। लंबे समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 15 दिन पूर्व देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। सतपाल की पत्नी नीरू निवासी वसुंधरा विहार बिजनौर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें सतपाल के परिजनों व रिश्तेदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि उसके परिजन उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने उसे शराब आदि का सेवन कराया। झाड़ फूंक करने वालों का भी सहारा लिया। सही से इलाज नहीं कराया। लंबे समय से उसे उससे भी नहीं मिलने दिया।
नीरू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर पहुंचे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि दो वर्ष से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। दोनों अलग रह रहे थे। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम व उपचार की रिपोर्टों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
नीरू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर पहुंचे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि दो वर्ष से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। दोनों अलग रह रहे थे। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम व उपचार की रिपोर्टों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।