{"_id":"680a40985c516de46c00d663","slug":"bijnor-army-soldier-fell-forward-as-soon-as-brakes-were-applied-crushed-by-tractor-died-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ब्रेक लगते ही आगे गिरा सेना का जवान, ट्रैक्टर ने कुचल दिया, पिता की मौत होने पर आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ब्रेक लगते ही आगे गिरा सेना का जवान, ट्रैक्टर ने कुचल दिया, पिता की मौत होने पर आया था घर
Thu, 24 Apr 2025 07:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:16 PM IST
सार
गैंडीखाता निवासी अरविंद कुमार (31) ट्रैक्टर से सरिया लेकर गांव आ रहा था। भागूवाला के निकट अचानक ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अरविंद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिता की मौत के बाद अवकाश पर आए इंडियन आर्मी के जवान अरविंद कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अरविंद ट्रैक्टर-ट्रॉली से मकान बनवाने के लिए सरिया लेकर गैंडीखाता जा रहा था, तभी डिवाइडर पर ट्रैक्टर चढ़ने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
गैंडीखाता निवासी इंडियन आर्मी का जवान अरविंद कुमार (31) अपना मकान बनाने के लिए ट्रैक्टर से सरिया लेकर गैंडीखाता जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही सोनू चला रहा था। भागूवाला के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक साइड से डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर पर बैठा अरविंद कुमार जैसे ही आगे गिरा, वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अरविंद अपने बड़े भाई नांगलसोती निवासी सुनील सैनी द्वारा नांगल से खरीदे गए सरिया को लेकर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। मंडावली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मई को थी अरविंद की वापसी
अरविंद कुमार 20 मार्च को गांव आया था। पिता की मौत के बाद से वह अवकाश पर था। नासिक में तैनात अरविंद की तीन मई को वापसी थी। एक सप्ताह पूर्व आर्मी अस्पताल देहरादून में उसके परिवार में कन्या ने जन्म लिया था। अरविंद के दो वर्ष का एक बेटा भी है। अरविंद की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
अरविंद कुमार 20 मार्च को गांव आया था। पिता की मौत के बाद से वह अवकाश पर था। नासिक में तैनात अरविंद की तीन मई को वापसी थी। एक सप्ताह पूर्व आर्मी अस्पताल देहरादून में उसके परिवार में कन्या ने जन्म लिया था। अरविंद के दो वर्ष का एक बेटा भी है। अरविंद की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।