फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: a teenager died after being buried under a truck, he had gone to deliver food to his elder brother

Bijnor: आंखों के सामने छोटे भाई की दर्दनाक मौत, खाना लेकर आया था किशोर, हादसे का सच कर देगा हैरान

Fri, 02 Jun 2023 05:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Jun 2023 05:54 PM IST
सार

Bijnor News : बड़े भाई की आंखों के सामने छोटे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि छोटा भाई अपने बड़े भाई का खाना देने गया था। हादसे की वजह भी हैरान करने वाली है।

विज्ञापन
Bijnor: a teenager died after being buried under a truck, he had gone to deliver food to his elder brother
हादसा

विस्तार

बिजनौर जनपद के चांदपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें किशोर की जान चली गई। बताया गया कि ट्रक मैकेनिक की दुकान पर अपने भाई को खाना देने गए किशोर की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं, किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मोहल्ला शाहचंदन वाल्मीकि बस्ती निवासी धर्म सिंह उर्फ धर्मेंद्र का बड़ा पुत्र चांदपुर धनौरा मार्ग पर एक ट्रक मैकेनिक की दुकान पर मैकेनिक का काम करता है। गुरुवार की शाम को धर्म सिंह का छोटा पुत्र 14 वर्षीय आर्यन अपने बड़े भाई को दुकान पर खाना देने गया था। उस समय आर्यन का बड़ा भाई ट्रक में काम कर रहा था। इस दौरान आर्यन वहीं पास में खड़ा होकर देखने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह ने बताया कि अचानक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक स्टार्ट कर दिया। जिससे ट्रक चलकर आर्यन के ऊपर चढ़ गया। दुकान मालिक आर्यन को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन, चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। आर्यन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता धर्म सिंह ने मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed