{"_id":"6769b1cb4c2cb4a26f016727","slug":"bijnor-a-swarm-of-bees-attacked-a-moving-car-it-went-out-of-control-and-entered-the-fields-the-driver-ran-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: चलती हुई कार में मधुमक्खियों के झुंड का हमला, अनियंत्रित होकर खेत में घुसी... चालक ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: चलती हुई कार में मधुमक्खियों के झुंड का हमला, अनियंत्रित होकर खेत में घुसी... चालक ने लगाई दौड़
Tue, 24 Dec 2024 12:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:29 AM IST
सार
चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर कॉल की। मगर चालक नहीं आया, उसके घायल होने की आशंका है।
विज्ञापन
अनियंत्रित हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग पर मधुमक्खियां घुसने से अचानक कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में चालक बाल-बाल बचा। मधुक्खियों से बचने के चालक ने गन्ने के खेत में दौड़ लगाई।
विज्ञापन
काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग पर गांव औरंगपुर बसंता के निकट एक कार में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कार गांव मीरमपुर बेगा निवासी अनिल सागर चला रहे थे। मधुमक्खियों के हमले के बाद कार अनियंत्रित हो गई। कार फोरलेन किनारे खाई में गिरने और क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बची। चालक अनिल सागर ने भी हादसे में किसी तरह बचा। अनिल सागर मधुमक्खियों से बचाव करते हुए कार से बाहर निकला और पास के गन्ने के खेत की ओर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक पर ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने कार नंबर को सर्च करते हुए कार स्वामी से संपर्क साधा और घटना की जानकारी ली। देर शाम तक कार लेने के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा था। आशंका है कि मधुमक्खियों ने डंक मारकर कार चालक का बुरा हाल कर दिया है।