{"_id":"6491cbcbf31774f25b0b03c3","slug":"bijnor-a-child-died-by-drowning-in-bucket-water-in-village-sadakpur-atmosphere-of-sorrow-in-family-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मासूम की मौत से बिखर गईं खुशियां, सदमे में पूरा परिवार, मां का रो-रोकर बुरा हाल, आप मत करना कभी ऐसी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मासूम की मौत से बिखर गईं खुशियां, सदमे में पूरा परिवार, मां का रो-रोकर बुरा हाल, आप मत करना कभी ऐसी गलती
Tue, 20 Jun 2023 09:25 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:25 PM IST
सार
Bijnor News : मासूम बच्चे की मौत से पूरे परिवार की खुशियां बिखर गईं। पूरा परिवार सदमे में है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ध्यान रहे कि आप कभी भी ऐसी गलती मत कर देना।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में मंगलवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस लापरवाही से मासूम बच्चे की जान गई है, लेकिन आप भूलकर भी ऐसी गलती कभी मत करना। आइए आगे जानते हैं कि आखिर कैसे मासूम बच्चे की मौत हुई-
विज्ञापन
सादकपुर गांव का है मामला
अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सादकपुर में मंगलवार को उस समय कोहराम मच गया, जब पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत हो गई। बताया गया कि गांव निवासी अंकुर कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र तेजस घर में खेल रहा था। इस दौरान परिजन दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक तेजस के नहीं दिखाई देने पर उन्होंने उसको ढूंढना शुरू किया। वहीं, बच्चे को पानी की बाल्टी में सिर के बल पड़ा देख परिजनों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
इसके बाद परिजन तत्काल बच्चे को चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि बाल्टी पकड़कर खेलते समय बच्चा बाल्टी में गिर गया होगा। काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम