फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Big upswing in ward delimitation of three-tier panchayat elections

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के वार्ड परिसीमन में बड़ा उलटफेर

Tue, 12 Jan 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Big upswing in ward delimitation of three-tier panchayat elections
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वार्ड परिसीमन में बड़ा उलटफेर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वार्ड के परिसीमन में बड़ा उलटफेर हुआ है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 100 वार्ड कम हो गए हैं। सबसे अधिक असर हल्दौर ब्लॉक में हुआ है।
मौहम्मदपुर देवमल तथा हल्दौर ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों को बिजनौर नगरपालिका में शामिल किया गया है। इनमें हल्दौर ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत पूरी शामिल हुई हैं। एक पंचायत आंशिक शामिल है। मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की छह पंचायत आंशिक रूप से शामिल हुई हैं। दोनों ब्लॉक की पंचायतों के बिजनौर पालिका में शामिल होने का बड़ा असर वार्ड के परिसीमन पर लगा है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2015 के चुनाव में जिला पंचायत के 57 वार्ड थे। परिसीमन के बाद हल्दौर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य का एक वार्ड कम हो गया है। हल्दौर में अब जिला पंचायत सदस्य के पांच के बजाय चार वार्ड होंगे। जिले में जिला पंचायत सदस्य वार्ड की संख्या घटकर 56 रह गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड वर्ष 2015 में 1415 थे। परिसीमन में हल्दौर ब्लॉक के 15 तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के सात वार्ड कम हो गए हैं। हल्दौर में अब बीडीसी के 121 की जगह 106 वार्ड तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 133 के स्थान पर 126 वार्ड रह जाएंगे। इस प्रकार जिले में 11 ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1415 वार्ड की जगह 1393 वार्ड होंगे।
परिसीमन का असर ग्राम पंचायत वार्ड पर भी है। जिले में 77 ग्राम पंचायत वार्ड कम हो गए हैं। इनमें हल्दौर ब्लॉक में 1185 ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड की जगह 1112 वार्ड होंगे। मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 1302 ग्राम पंचायत वार्ड के स्थान पर 1298 वार्ड रह गए हैं। जिले की 1123 ग्राम पंचायत में 14066 वार्ड होंगे।
आबादी का असर परिसीमन पर
बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड का निर्धारण गांव पंचायत की आबादी के अनुसार होता है। एक ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड एक से अधिक भी होते हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य वार्ड का निर्धारण क ई गांव को मिलाकर किया जाता है। हल्दौर ब्लाक की पंचायतों की 29000 से अधिक आबादी बिजनौर पालिका क्षेत्र में ग ई हैं। इसलिए हल्दौर का एक जिला पंचायत सदस्य वार्ड तथा 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड कम हुए हैं। मौहम्मदपुर देवल ब्लाक की मात्र 12900 आबादी गई है। इससे केवल सात बीडीसी वार्ड कम हुए हैं। पंचायत आंशिक जाने से जिला पंचायत सदस्य वार्ड पर असर नहीं है।

वार्ड परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन
बिजनौर। निर्वाचन आयोग ने वार्ड परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 जनवरी व 12 जनवरी तय की हैं। सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी संदीप अग्रवाल के अनुसार पहले दिन कोई आपत्ति नहीं आई है। 12 जनवरी मंगलवार आखिरी दिन है। बताया कि 13 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed