{"_id":"5da76ba68ebc3e93ba1b32ae","slug":"bhartiya-kisan-union-nagina-bijnor-news-mrt4489180108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से वार्ता के बाद किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से वार्ता के बाद किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन
नगीना में भाकियू के धरने को संबोधित करते एसडीएम
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम से वार्ता के बाद किसानों का धरना समाप्त
नगीना। एसडीएम अशोक मौर्य की भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के साथ हुई वार्ता में सभी मांगों पर सहमति बन जाने के बाद यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार की शाम समाप्त हो गया।
भाकियू की कोतवाली ब्लॉक इकाई ने नेशनल हाईवे 74 पर निर्माणाधीन फोरलेन के नगीना-नहटौर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास और ग्राम हरगांव चांदन के पास ओवर ब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर एसडीएम कंपाउंड में मंगलवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिला महामंत्री चौधरी कुलदीप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में एसडीएम अशोक मौर्य से किसानों के चारों मुद्दों पर वार्ता हुई। वार्ता में तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डबास, महासचिव चौधरी सुरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल रहे। वार्ता में सहमति बनी कि नेशनल हाईवे पर जहां क्रासिंग ब्रिज बन चुके हैं, वहां किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली निकलने के लिए साइडलेन का निर्माण करा दिया जाएगा और जहां अभी तक नहीं बने हैं, वहां क्रासिंग ब्रिज की ऊंचाई बढ़ा दी जाएगी। पुरैनी व महावतपुर कला में एनएच 74 के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन के मामले जांच कराकर सर्किल रेट के अनुसार सही मुआवजा दिलाने पर भी सहमति बन गई। धरनास्थल पर राजवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, आफताब अहमद, राजीव सिंह, खड़क सिंह आदि मौजूद रहे।