{"_id":"5fa6edf68ebc3e1a242d3174","slug":"bharatiya-kisan-union-activists-protest-in-tehsil-dhampur-news-mrt5100311189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
धामपुर। तहसील परिसर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
किसानों ने गत वर्ष का गन्ने का भुगतान ब्याज सहित कराने, चालू सत्र गन्ने का मूल्य 500 रुपये घोषित करने, गन्ना डलवाने के लिए समिति द्वारा एसएमएस के साथ-साथ गन्ना पर्ची भी जारी करने की मांग की। इसके अलावा बिजली की पुरानी जर्जर लाइनेें ठीक कराने, सरकारी नलकूप से मुफ्त सिंचाई की तर्ज पर ही खेती के लिए निजी नलकूप की बिजली मुफ्त करने, धान खरीद केंद्र पर हो रही समस्या दूर करने, किसानों का संपूर्ण धान लेने की गारंटी देने, शेरकोट में सड़क के चौड़ीकरण अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा अति शीघ्र दिलाने की मांग की है। धरने में जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जिला मंत्री राज कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार, सुशील कुमार, भारत सिंह, संजीव कुमार, योगेश कुमार, सुरेश कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार रहे।