फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu workers started indefinite dharna at Baghdad Ansar power station

Bijnor News: भाकियू कार्यकर्ताओं का बगदाद अंसार बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Wed, 02 Jul 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers started indefinite dharna at Baghdad Ansar power station
धामपुर के बगदाद अंसार बिजलीघर पर अनिश्चित कालीन धरने के दौरान खाना बनाते भाकियू अ. कार्यकर्ता स
धामपुर । भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बगदाद अंसार बिजली पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा। मजबूरी में उन्हें बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा कि किसानों की विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 20 जून को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी किसी भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। इस कारण बगदाद अंसार बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है ।जब तक एक-एक समस्या का समाधान नहीं होगा।कार्यकर्ता यहां से नहीं उठेंगे। आरोप लगाया कि मीटर रीडर बगैर रीडिंग के बिल भेज रहे हैं।अनाप-शनाप बिल आने से लोग परेशान हैं।कई बार अधिकारियों से निवेदन किया कि आज तक सुनवाई नहीं हुई। संगठन ने ग्रामीण क्षेत्र में रीडिंग के आधार पर बिल भेजने, नलकूपों की पुरानी जर्जर लाइनों को बदलवाने, विद्युत दर न बढ़ाए जाने और बगदाद अंसार बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों के उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की । चेताया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बिजलीघर पर तालाबंदी कर अधिकारियों को बंधक बनाकर प्रदर्शन होगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अजय राजपूत, सुनील प्रधान, अरविंद राजपूत, वीरेंद्र सिंह, भानू सिंह, सुरेश चौहान, संजय, गजेंद्र, राजीव शर्मा, राकेश, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed