{"_id":"629baf3e7d844316dc10d771","slug":"bhakiyu-gave-a-sit-in-nazibabad-news-mrt591564020","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन
नजीबाबाद के बिजली कार्यालय पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने विद्युत निगम के कार्यालय पर दिया धरना
नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर आदर्श नगर स्थित बिजलीघर कार्यालय पर धरना दिया। विद्युत कर्मचारियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। घंटों तक विद्युत कर्मचारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं में तनाव का माहौल रहा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
शनिवार को भाकियू के कार्यकर्ता उब्भनवाला निवासी किसान पवन कुमार के ट्रांसफार्मर की समस्या लेकर आदर्श नगर स्थित बिजलीघर कार्यालय पर पहुंचे। किसानों का कहना था कि पवन का ट्रांसफार्मर पिछले डेढ़ माह से खराब था। दो दिन पूर्व ही विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफार्मर दिया गया था, जो विद्युत लाइन पर लगाने के बाद ही फट गया। किसान भी बाल बाल बचा। समस्या सुनने के लिए कार्यालय पर अधिकारी न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर धरना दिया।
उधर, विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बीच विद्युत कर्मचारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। धरने पर भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, चौ. विजय सिंह, सुनील कुमार, दीपक तोमर, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीओ विकास कुमार ने किसान को जल्द दूसरा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।