{"_id":"589f647b4f1c1b871537849f","slug":"been-targeted-by-the-bjp-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के निशाने पर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के निशाने पर रही भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बसपा विधायक व धामपुर से प्रत्याशी मोहम्मद गाजी ने कहा कि नयागांव में विशाल की हत्या का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया। उन्होंने कहा कि विशाल की हत्या के बाद कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। केवल बसपा ही आरएसएस, शिव सेना, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल वालों से निपट सकती है। उन्होंने कहा कि विशाल की हत्या के मामले में निर्दोष मुस्लिमों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सपा, भाजपा पूरी प्लानिंग के साथ ये काम कर रही हैं और एक-दूसरे को फायदा पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर सरकार बनने पर बसपा के आठों विधायक लाठी लेकर आरएसएस, शिव सेना, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से निपटेंगे।
बिजनौर के प्रत्याशी रशीद अहमद छिद्दू ने कहा कि पड़ोस के गांव में हत्या करके निरीह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि वे निर्दोष लोगों के साथ हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। चांदपुर विधायक व प्रत्याशी मोहम्मद इकबाल ठेकेदार ने कहा कि कांग्रेस ने देश को डर, दंगा व आतंकवाद दिया। भाजपा ने नोटबंदी करके सैकड़ों लोगों को लाइन में मरने को मजबूर कर दिया। मुजफ्फरनगर व पेद्दा में हुए दंगे के लिए सपा सरकार जिम्मेदार है।
नहटौर से प्रत्याशी विवेक सिंह ने कहा कि बसपा सरकार में ही गरीबों की सुनी जाती है। 2007 की तरह इस बार भी बिजनौर वीआईपी जिला बनेगा। नगीना से प्रत्याशी वीपी सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी और मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। नूरपुर से प्रत्याशी गौहर इकबाल ने कहा कि चुनाव में फिरकापरस्त ताकतों व सपा को बसपा ही खत्म करेगी। सपा तो परिवार में ही खत्म हो गई। बेटा बाप, ताऊ और चाचा को गाली दे रहा है। भाजपा नोटबंदी पर खत्म हो गई है।
विज्ञापन
बढ़ापुर से प्रत्याशी फहद यजदानी ने कहा कि सपा ने मुस्लिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण का वादा करके 460 दंगों का तोहफा दिया है। मुजफ्फरनगर को उजाड़ने वालों और बाबरी मस्जिद को वीरान करने वालों ने हाथ मिलाकर खुद को भाजपा का एजेंट साबित कर दिया है। नजीबाबाद से प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी ने कहा कि साइकिल में पंक्चर हो चुका है। इस बार बसपा की सरकार बनेगी।
सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद वीर सिंह और संचालन मुख्य जोन कोर्डिनेटर गिरीशचंद ने किया। इस दौरान मंच पर पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, लोकमन, चरन सिंह, डॉ. पुरुषोत्तम, धनीराम सैनी, वेस्ट यूपी प्रभारी अतर सिंह राव, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, मंडल कोर्डिनेटर जितेंद्र सागर आदि मौजूद रहे।