फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   B.Ed and B.P.Ed exam will be held at eight centers in the district

Bijnor News: बिजनौर- जिले में आठ केंद्रों पर होगी बीएड और बीपीएड की परीक्षा

Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
B.Ed and B.P.Ed exam will be held at eight centers in the district
- निजी काॅलेजों को नहीं बनाया गया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन


- 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड वर्ष 2023 की परीक्षा 20 जून यानि कल से शुरू होने जा रही है। जिले में बीएड, एमएड, बीएलएड, बीपीएड आदि परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दस हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। स्वपोषित डिग्री काॅलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।

जिले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 50 से अधिक डिग्री काॅलेजों में बीएड, एमएड, बीएलएड, बीपीएड आदि की पढ़ाई होती है। दस हजार से अधिक विद्यार्थी इन कोर्सेज में पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार उक्त कोर्स की वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण हो गया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन अर्थात रुटा अध्यक्ष एवं वर्धमान काॅलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार बीएड परीक्षा दो वर्ष की है। प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की बीएड परीक्षा 20 जून से शुरू हैं जोकि 12 जुलाई तक चलेंगी। विद्यार्थी अपने काॅलेजों से अन्य कोर्सेज एमएड, बीएलएड, बीपीएड आदि की परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ये हैं परीक्षा केंद्र

राजकीय संघटक महाविद्यालय मीरापुर बांगर, जीएसएच काॅलेज चांदपुर, आरबीडी काॅलेज बिजनौर, आरएसएम काॅलेज धामपुर, एसबीडी काॅलेज धामपुर, साहु जैन काॅलेज नजीबाबाद, वर्धमान काॅलेज बिजनौर तथा महामाया राजकीय काॅलेज शेरकोट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मीरापुर बांगर केंद्र से दो, चांदपुर केंद्र से 13, आरएसएम धामपुर केंद्र से 12, एसबीडी धामपुर केंद्र से तीन, नजीबाबाद केंद्र से दो, वर्धमान काॅलेज बिजनौर केंद्र से सबसे अधिक 14, तथा शेरकोट केंद्र से चार निजी काॅलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed