{"_id":"5e4ecf7b8ebc3ef27d654528","slug":"beaten-for-saving-songs-in-a-loud-voice-bijnor-news-mrt4700137115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज में गाने बचाने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज में गाने बचाने पर पीटा
विज्ञापन
तेज आवाज में गाने बचाने पर पीटा
बिजनौर। छत के ऊपर तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव झलरा निवासी दानिश घर की छत पर स्पीकर बॉक्स रखकर गाने बजा रहा था। फुरकान ने बताया कि गाने बजाने से नाराज उसके चचेरे भाई और उसके चार पुत्र बुधवार शाम लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही काम कर रही उसकी पत्नी मुसर्रत पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पत्नी को बचाने में उसे तथा उसके पुत्र एवं पुत्री को भी आरोपियों ने पीटा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया। दानिश ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि एक माह पूर्व भी आरोपियों ने उनके घर में आग लगा दी थी। उस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।