फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be it milk, pulses or spices, there is purity in everything.

Bijnor News: खेल प्रतियोगिता में धामपुर क्षेत्र बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 16 Oct 2023 10:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
Be it milk, pulses or spices, there is purity in everything.
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।
स्टेडियम में चल रही 67वीं जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का समापन
विज्ञापन

एएसपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने ध्वजारोहण कर की समाप्ति की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय 67वीं जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में धामपुर क्षेत्र संपूर्ण चैंपियन बना। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के समापन की घोषणा एएसपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने जनपदीय क्रीड़ा ध्वजारोहण करके की। जीजीआईसी नहटौर ने स्वागत गीत और आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, केपीएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंतिम दिन लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में यामिका प्रथम, शिवानी द्वितीय, ईशा तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय, सुमायला ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में यश कुमार ने प्रथम, अक्षय ने द्वितीय, जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में सागरिका प्रथम, रोशनी द्वितीय, ज्योति तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 174 अंक प्राप्त कर धामपुर क्षेत्र संपूर्ण चैंपियन बना। कार्यक्रम का संचालन गयूर आसिफ राजेंद्र सोलंकी एवं मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल, डॉ. निर्मला शर्मा, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. मनोज कुमार गोस्वामी, माधुरी गौड़, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी बने चैंपियन
सीनियर बालक वर्ग में कमल दीप व यश कुमार, बालिका वर्ग में आकांक्षा, सब जूनियर बालक वर्ग में लव चौधरी व बालिका वर्ग में सुहानी, जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद बिलाल चौधरी व बालिका वर्ग में सागरिका चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed