फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be it milk, pulses or spices, there is purity in everything.

Bijnor News: दूध, दाल हो या मसाले, सब में शुद्धता के लाले

Mon, 16 Oct 2023 10:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Be it milk, pulses or spices, there is purity in everything.
-108 खाद्य पदार्थों के नमूने इस साल जांच में आए फेल
विज्ञापन

-436 खाद्य पदार्थों के नमूने पिछले दो सालों में जांच में फेल निकले
-95 दायर वादों का एडीएम कोर्ट ने सुनाया निर्णय
-61 लाख रुपये का जुर्माना इस साल नमूने फेल आने पर व्यापारियों पर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही खाद्य विभाग लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का दावा कर रहा हो। मगर, हकीकत में दूध, दाल, मसाले सब में शुद्धता के लाले हैं। खाद्य पदार्थों के लिए जा रहे नमूने लगातार फेल आ रहे हैं। दाल, मसालों में कंकड़ और रंग का खेल चल रहा है। मिलावटी सामान का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों को कई तरह की बीमारियां जकड़ रही हैं। वजन बढ़ाने के लिए दालों में रंग के हिसाब से कंकड़ मिलाई जा रही है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से त्योहारों के समय पर अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। वर्ष 2023-24 में खाद्य पदार्थों के 167 नमूने एकत्र किए गए। इनमें से 108 नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। इसके बाद फेल आए नमूने का एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया। 95 वादों का कोर्ट से निर्णय हो गया है। कोर्ट ने इन पर 60 लाख 99 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दूध, पनीर, खोआ, मसाले, दाल, सरसों का तेल, टॉफी, चॉकलेट, आइसक्रीम, बिस्कुट, टोस्ट के नमूने फेल आए हैं।
विज्ञापन


पिछले दो सत्रों में खाद्य पदार्थों के 436 नमूने जांच में निकले फेल

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र 2021-22 और 2022-23 में खाद्य पदार्थों के 436 नमूने फेल आए हैं। इनमें से एडीएम कोर्ट ने 234 वादों का निर्णय सुना दिया है। खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने पर एडीएम कोर्ट ने 87 लाख आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अभी कुछ दायर वादों का निर्णय आने से रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉइस्चर से सरसों के तेल जांच में निकला फेल
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सरसों का तेल मॉइस्चर की वजह से जांच में फेल आता है। दूध का नमूना फेल आने का मतलब उसके पानी की अधिकता पाई जा रही है। पनीर और खोया का भी यही हाल हैं। सिंघाड़े का पाउडर मिलाया जाता है। इसके अलावा आइसक्रीम में मानकों की कमी है। झूठ लिखवाकर लोगों को धोखा रखा जाता है। वहीं, बादाम पर भी रंग चढ़ाकर चमकदार बनाया जा रहा है। जिले में भी बादाम नमूना चमकदार रंग की वजह से फेल आया।


खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों की सूची

नमूनों की सूचना 2021-22 2022-23

निरीक्षण 3290 2789

छापे 251 216

नमूने 355 298

रिपोर्ट 247 300

नमूने फेल 225 211

एडीएम कोर्ट में दायर वाद 176 198

सीजेएम कोर्ट में दायर वाद 25 7

दायर वाद का निर्णय 148 86

जुर्माना 5863000 2845000

नोट: आंकड़े खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से लिए गए हैं।

विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। जांच में नमूने फेल या नकली पाए जाने पर आने पर वाद दायर किए जा रहे हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने और बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।....नादिर अली, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed