{"_id":"5e5ff5d98ebc3ec75066feee","slug":"be-aware-of-nutrition-vaccination-and-malnutrition-nazibabad-news-mrt4721891114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषाहार, टीकाकरण और कुपोषण के प्रति जागरूक रहें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषाहार, टीकाकरण और कुपोषण के प्रति जागरूक रहें : एसडीएम
विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम संगीता की उपस्थिति में केक काटती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषाहार, टीकाकरण और कुपोषण के प्रति जागरूक रहें : एसडीएम
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने बाल विकास परियोजना में पोषाहार वितरण, टीकाकरण और कुपोषण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित दिए।
बाल विकास परियोजना की ओर से ड्वाकरा हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम संगीता ने गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषाहार के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय से टीकाकरण कराने, कुपोषण के प्रति जागरूक रहने तथा सरकारी पोषाहार वितरण में कोताही न बरतने की सलाह दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, प्रभारी सीडीपीओ रेखा अंबेडकर ने बाल विकास परियोजना की विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। खुशी, अनुष्का, परी की सरस्वती वंदना के साथ सुपोषण गीत, नाटिका और राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। बाल विकास परियोजना की ओर से गोद भराई, अन्नप्रासन, बचपन दिवस कार्यक्रम से जुड़े लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर सुमन प्रजापति, अजंता देवी के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।