फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Basmati rice will be prepared according to the needs of Gulf countries

Bijnor News: खाड़ी देशों की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगा बासमती धान

Wed, 07 Jun 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Basmati rice will be prepared according to the needs of Gulf countries
बिजनौर में कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में अ​​धिकारियों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।
- साफ चावल निकालने को डीएम ने मशीन लगाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

- किसानों व निर्यातकों के बीच और बेहतर तालमेल बनाने पर दिया जोर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा कहा कि खाड़ी देशों, यूरोप, अमेरिका की जरूरतों के हिसाब से उन्नत प्रजाति बासमती की रोपाई करें। बासमती धान पकने पर साफ चावल कैसे निकले उसके लिए मशीन लगाएंगे। स्टोरेज कैसे करें, यह भी देखा जाए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमें कैसे बेहतर मूल्य मिले। इससे विशेषकर किसानों को फायदा हो।
यह बात डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में उत्पादित बासमती धान का किसानों को अच्छा मूल्य मिलें। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बायर्स-सेलर्स के बीच बैठक कराई गई। कहा कि अपनी खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर बासमती चावल दुनियाभर में खास पसंद किया जाता है। बासमती चावल के निर्यात होने से धान उत्पादकों को फसल का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्याय पंचायत, ब्लाॅक स्तर पर किसानों को बुलाकर विशेषज्ञों व कृषि वैज्ञानिकों से प्रेरित कराएं। धान का क्षेत्रफल बढ़ाने पर जोर दिया जाए। किसानों व निर्यातकों के बीच और बेहतर तरीके से तालमेल बनवाया जाए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक गिरीशचन्द, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत समेत अधिकारी व निर्यातक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक और जैविक खेती करने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित
डीएम ने कहा कि जैविक, प्राकृतिक खेती को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने को कहा। जैविक खेती के विकास और खेती के व्यवसायीकरण के लिए आगे आएं। बिजनौर की बासमती, सब्जी, जैविक एवं हर्बल उत्पादों का किसानों को उच्च मूल्य उपलब्ध कराने के लिए बायर्स-सेलर्स अन्य व्यवसायियों की बैठक कराए। स्थानीय किसान उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed