फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Barriers placed on the ramp, medical camp started at the station

गंगा स्नान तक स्टेशन पर रहेगी 24 घंटे चिकित्सा सुविधा

Wed, 02 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Barriers placed on the ramp, medical camp started at the station
रैंप पर लगाए अवरोध, स्टेशन पर मेडिकल कैंप शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन ने आपात स्थिति और दिव्यांगों के लिए बनाए रैंप पर रेलवे ने अवरोध लगाए। गंगा स्नान तक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के नेतृत्व में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेलवे स्टेशन परिसर आपात स्थिति और दिव्यांगों के लिए एंबुलेंस आदि की सुविधा देने के लिए बनाए गए रैंप पर रेलवे ने अचानक बुधवार को अवरोध लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा ने बताया कि रैंप का दुरुपयोग कर चौपहिया वाहन और बाइक आदि स्टेशन के मुख्यद्वार तक लाईं जा रहीं थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप पर अवरोध लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर के नेतृत्व में गंगा स्नान मेले को देखते हुए स्टेशन पर यात्रियों के लिए चिकित्सा शिविर शुरू किया गया है। जीआरपी की मांग पर सीएमओ विजय गोयल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.गौरव कुमार और डॉ.कोनैन अली के नेतृत्व में स्टेशन को मेडिकल टीम उपलब्ध कराई है। गंगा स्नान मेला संपन्न होने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेशन पर उपलब्ध रहेगी। बुधवार को दमे से पीड़ित कोटद्वार जा रही बिहार की 30 वर्षीय रानी पत्नी आकाश की सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला की सांसें थमने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने गढ़वाल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला को नजीबाबाद स्टेशन पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। डॉ.गौरव कुमार और डॉ.कोनैन अली ने महिला को सीएचसी समीपुर ले जाकर उपचार दिया। महिला की सांसें सामान्य होने के बाद जीआरपी ने महिला को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed