फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bank mein chhutti, atm mein cash khatma

बैंकों में छुट्टी, एटीएम में भी कैश खत्म

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
bank mein chhutti, atm mein cash khatma
श‌िनवार को घास मंडी में स्थित एटीएम के बाहर लगी लोगों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में बैंक बंद रहने से शनिवार को लोगों की उम्मीद एटीएम पर टिक गई। ठिठुरते हुए लोग एटीएम पर दौड़ पड़े, लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। अधिकांश एटीएम पर ताला लटका देख सब्र जवाब दे गया। एसबीआई शाखा के एटीएम खुले मिले, मगर उन लाइन शाम तक नहीं टूट सकी। ऐसे में आम नागरिकों की पीड़ा जुबां पर आ गई। लाइन में लगा तीसरा व्यक्ति सरकार और नोटबंदी को कौसता दिखाई दिया।       
विज्ञापन


जिले के लीड बैंक पीएनबी है। इस बैंक से उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान हैं। पीएनबी की शाखाओं से तो कैश मिल नहीं रहा है, साथ ही एटीएम का भी डिब्बा गोल है। एसबीआई के एटीएम शनिवार को कुछ स्थानों पर काम करते मिले, अन्य बैंक शाखाओं के एटीएम पर नो कैश का नोटिस चस्पा है। एटीएम से एक दिन में दो हजार रुपये निकाले जा सकते हैं, मगर अधिकांश एटीएम पर तालाबंदी का अभियान जारी है। जिसके चलते लोगों को धैला भी नहीं मिल रहा है। शनिवार को कोहरे के बीच ही नागरिकों ने एटीएम पर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन


मेरठ रोड, कचहरी मार्ग, अंसारी, रेलवे रोड पर लगे एटीएम पर नागरिक की भीड़ टूट पड़ी। सुबह के लगे लाइन में नागरिक शाम तक खड़े रहे, मगर तब एटीएम का खजाना जवाब दे गया। हालांकि  शहर में एटीएम से लोगों को राहत देने का काम भी केवल एसबीआई ही कर रहा है। अन्य बैंकों के एटीएम व्यवस्था चौपट है। ऐसे में नागरिकों का सब्र अब जवाब देने लगा है। लाइन में लगे लोग सरकार और नोटबंदी को कोस रहे हैं। उधर, बैंक रविवार और सोमवार को भी बंद रहेेंगे। जिसके चलते उपभोक्ता अधिक परेशान  है। चूंकि एटीएम में पैसा है नहीं  और बैंक बंद हो गए हैं। जिसके चलते आम नागरिक, किसानों के साथ व्यापारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशनकारियों ने दी शिकायत      
मुजफ्फरनगर। उप्र सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि बैंकों से उनको पेंशन मिलने में कठिनाई हो रही है। पेंशन धारक बुुजुर्ग हैं। जो बैंकों की लाइन में नहीं लग सकते हैं। सर्दी का प्रकोप बढ़ने से अधिक समस्या है। ईश्वर सिंह बालियान, अभयराम कटारिया, टीकाराम ने डीएम से पेंशनधारकों के लिए बैंकों में अलग से व्यवस्था किए जाने की मांग की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed