{"_id":"696fd45521056e97cd00d134","slug":"bank-managers-who-do-not-give-loans-have-been-called-to-account-bijnor-news-c-27-1-bij1027-170481-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ऋण नहीं देने वाले बैंक प्रबंधकों का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ऋण नहीं देने वाले बैंक प्रबंधकों का जवाब तलब
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवाओं को ऋण देने में ज्यादातर बैंक उदासीनता दिखा रहे हैं। ऐसे में योजना के तहत ऋण नहीं देने वाले बैंक प्रबंधकों का एलडीएम ने जवाब तलब किया है।
उद्योग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में करीब 1580 युवाओं को योजना के तहत ऋण नहीं मिल पाया है। जबकि, विभाग की ओर से बैंकों को फाइल भेज दी गई है। काफी युवा ऋण नहीं मिलने पर बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। अब लीड बैंक मैनेजर अखिल कुमार सिंह ने बैंकों प्रबंधकों का जवाब तलब किया है। उन्होंने बताया कि किन कारणों से युवाओं को योजना के तहत ऋण वितरण नहीं किया जा रहा है। बिंदुवार सभी से जवाब मांगा गया है। अखिल कुमार सिंह का कहना है कि सभी बैंक ऋण वितरण कर रहे हैं। बैंक प्रबंधक आवेदन में कमियों को दूर कराने के बाद ही ऋण वितरण करते हैं। किसी भी पात्र को परेशान न किया जाए। इसके निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।