फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bandwala got shot in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में बैंड वाले को गोली लगी

Sat, 05 Mar 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bandwala got shot in Harsh firing
हर्ष फायरिंग में बैंड वाले को गोली लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर(बिजनौर)। झालू मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल के बाहर बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बैंड वाले कोगोली लगने से हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में उसे बिजनौर ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नहटौर-झालू मार्ग पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल के बाहर गांव नंहेणा निवासी एक युवक की बरात चढ़ रही थी। नाचते हुए किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। बरात में बैंड बजा रहे अमरोहा क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी सुनील कुमार की जांघ में गोली लग गई। उसे आनन-फानन में बिजनौर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। बैंड मालिक नईम अहमद की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed