{"_id":"5e3479ff8ebc3e4b3c5da29b","slug":"bail-plea-of-aditya-and-rohit-accused-of-murder-canceled-bijnor-news-mrt46660907","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के आरोपी आदित्य एवं रोहित की जमानत याचिका निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के आरोपी आदित्य एवं रोहित की जमानत याचिका निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयश्री आहूजा ने मुकेश हत्याकांड में आरोपी आदित्य एवं रोहित की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
डीजीसी वरुण राजपूत के अनुसार थाना स्योहारा के ग्राम राना नंगला निवासी राकेश ने थाना स्योहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका खेत गांव के ही आदित्य के खेत से मिला हुआ है। मेढ़ को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था, जिसका गांव वालों ने समझौता करा दिया था। 14 अक्तूबर 2017 को उसका भाई मुकेश अपने घर से दूध लेकर गांव बेरखेड़ा में डेरी पर नपवाने जा रहा था। रास्ते में गांव के आदित्य ने अपने साथी विशाल निवासी ग्राम चंचलपुर और रोहित निवासी ग्राम स्वाहेड़ी थाना कोतवाली शहर ने अपने हाथों में लिए हथियारों से मुकेश को घेरकर गोलियां मार दी थीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई थी। गोली मारकर भागते समय हत्यारोपियों ने धमकी दी थी कि उनके खिलाफ जो भी गवाही देगा उसका यही हाल होगा। रिपोर्ट में यह भी लिखा गया था कि मुकेश की हत्या कराने में उसके गांव के राहुल का भी हाथ है। हत्या के मामले में आदित्य एवं रोहित की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई किे बाद आदित्य एवं राहुल की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।