फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baghpat: The students bore the brunt of the negligence of the college, could not give the exam on the first da

Baghpat: कॉलेज की लापरवाही का खामियाजा छात्रों ने भुगता, पहले दिन नहीं दे पाए परीक्षा

Thu, 16 Feb 2023 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 01:39 PM IST
सार

बागपत में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्रों की कड़ी मेहनत उस वक्त खराब हो गई जब उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस दौरान कॉलेज की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
Baghpat: The students bore the brunt of the negligence of the college, could not give the exam on the first da
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े छात्र व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। बागपत में विभिन्न केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर जहां परीक्षार्थियों ने कड़ी मेहनत की हुई थी, लेकिन 25 से 30 छात्रों में कुछ छात्र ऐसे भी थे जिनकी कड़ी मेहनत किसी काम न आ सकी। जब ये छात्र निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्र पर पेपर देने पहुंचे, इन्हें यह कहकर केंद्र के अंदर तक भी नहीं घुसने दिया कि इनके प्रवेश पत्र प्रमाणित नहीं हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Brain Hemorrhage: SP दिनेश सिंह ने बुखार में तय किया था 1600 किमी. का सफर, हालत गंभीर, हाल जानने पहुंचे आईजी
विज्ञापन


मामला जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर हुआ। यहां तारा हाईस्कूल बड़ावद के छात्रों का भी परीक्षा केंद्र हैं। इस कॉलेज के एक-दो नहीं बल्कि 25 से 30 छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े होकर पेपर दिलवाने जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन न तो केंद्र अधीक्षक के द्वारा कोई सुनवाई हुई और न ही उस कॉलेज से समस्या का निस्तारण हुआ जहां से इन्होंने दसवीं के फार्म भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्र छात्राओं का कहना था कि उन्होंने पूरी फीस भी भरी हुई है और उनके पास रोल नंबर भी है। इसी कॉलेज के जब 120 छात्रों को परीक्षा दिलवा दी गई तो फिर उन्हें क्यों नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed