फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor SPolice Dinesh Singh gets a Brain haemorrhage, admitted to Fortis Hospital Noida

Brain Hemorrhage: SP दिनेश सिंह ने बुखार में तय किया था 1600 किमी. का सफर, हालत गंभीर, हाल जानने पहुंचे आईजी

Thu, 16 Feb 2023 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 01:08 PM IST
सार

बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज होने के कारण नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल आईजी समेत महकमे के अधिकारी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Bijnor SPolice Dinesh Singh gets a Brain haemorrhage, admitted to Fortis Hospital Noida
एसपी दिनेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज के कारण गंभीर स्थिति में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोर्टिस अस्पताल में उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। ब्रेन हेमरेज होने पर बुधवार की शाम एसपी दिनेश सिंह को मेरठ भर्ती कराया गया था। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया था।

विज्ञापन


बताया गया कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह में झांसी जनपद की कोर्ट में कुछ केस की एविडेंस होनी थी। जिन पर जाने के लिए बिजनौर से झांसी तक का सफर दिनेश सिंह ने गाड़ी से ही तय कर लिया था। बिजनौर से झांसी जाने और आने के दोनों वक्त एसपी दिनेश सिंह बुखार से तप रहे थे लेकिन उन्होंने आराम करना गंवारा नहीं समझा और 1600 किलोमीटर तक का सफर गाड़ी से ही तय कर लिया।
विज्ञापन


तब से लेकर अब तक उनकी हालत में एक-दो दिन के लिए ही सुधार हुआ था। लेकिन वहां से लौटने के बाद वह कांवड़ यात्रा की तैयारियों में लग गए और लगातार भाग-दौड़ करते रहे। बुधवार की शाम उनकी तबीयत खराब हुई। इससे पहले मंगलवार की शाम से रात तक उन्होंने मोटा महादेव और अन्य कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करते हुए जायजा भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: SP बिजनौर को ब्रेन हेमरेज, गंभीर हालत में नोएडा अस्पताल में भर्ती, कार्यवाहक बनाए गए प्रभाकर चौधरी

Bijnor SPolice Dinesh Singh gets a Brain haemorrhage, admitted to Fortis Hospital Noida
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
एसपी दिनेश सिंह की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं बताया जा रहा है। उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है, हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने जिले की जिम्मेदारी प्रभाकर चौधरी को सौंपी है। प्रभाकर चौधरी को कार्यवाहक एसपी बिजनौर बनाया गया है।

11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक प्रभाकर चौधरी को बिजनौर में ही अग्रिम आदेशों तक जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभाकर चौधरी के आज शाम तक जिले में पहुंचने की संभावना है। बता दें कि बुधवार की शाम अचानक पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की तबीयत खराब हो गई थी जिन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: UP Board Exams: आसान पेपर देख खिले चेहरे, परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

डॉक्टर ने हालत चिंताजनक देखते हुए तुरंत ही मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के मिमहेंश हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। रात में 12:00 बजे उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

एसपी की देखरेख में लगे पुलिसकर्मियों के अनुसार एसपी बिजनौर की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसी स्थिति शाम तक थी वैसी ही अभी तक है। उधर, डॉक्टर उनकी हालत में सुधार के लिए प्रयासों में लगे हुए हैं।

पिछले कई दिनों से अस्वस्थ और तनाव में थे एसपी बिजनौर
सूत्रों का दावा है कि पिछले कई दिनों से एसपी बिजनौर तनाव में चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज होना भी इसी तनाव की वजह माना जा रहा है। दिनेश सिंह को पिछले 10-12 दिनों से बुखार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed