{"_id":"5f2af4748ebc3e3d0c71041b","slug":"baby-feeding-center-built-at-bus-station-bijnor-news-mrt4948169139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेशन पर बनाया गया बेबी फीडिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टेशन पर बनाया गया बेबी फीडिंग सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर बस अड्डे पर बेबी फीडिंग सेंटर बनाया गया है। अब रोडवेज बस स्टैंड पर आने वाली धात्री महिलाओं को अपने बच्चों को दूध पिलाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम महिला यात्रियों को रोडवेज बसों से यात्रा करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास कर रहा है। रोडवेज बस स्टेशन पर महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाने में दिक्कत का सामना अब नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बेबी फीडिंग सेंटर बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बिजनौर बस स्टेशन पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। अभी तक महिलाएं कोई सुरक्षित स्थान न होने की वजह से खुले में अपने बच्चों को फीडिंग करने में संकोच करती थीं, लेकिन अब धात्री महिलाएं आसानी से अपने बच्चों को फीडिंग करा सकती हैं। बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य के अनुसार शासन के निर्देश पर धात्री महिलाओं की इस दुश्वारी को दूर करने के लिए बेबी फीडिंग सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में बने बेबी फीडिंग सेंटर में महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। फिलहाल यह व्यवस्था बिजनौर बस अड्डे पर ही शुरू की गई है। इसके बाद यह सहूलियत जिले के अन्य सभी बस स्टेशनों पर भी मुहैया कराई जाएगी।