{"_id":"60a006168ebc3e36da423154","slug":"baba-mahendra-singh-tikait-remembered-bijnor-news-mrt5384815165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया
चांदपुर। भाकियू व शिवसेना ने किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को पुण्यतिथि पर याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गांव बागड़पुर में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में स्थित बाबा टिकैत की प्रतिमा के समक्ष भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 10वीं पुण्यतिथि पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अपने गांवों में मुनादी कराकर सभी लोगों से अपने घर या खेत में रहने की अपील करने को कहा है। अपनी सुरक्षा गांव की सुरक्षा के साथ ही इस महामारी से शीघ्र निपटा जाएगा। इसमें तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, वीर सिंह डबास, रोहिताश सिंह, ऋषिपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
गांव सराय में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसमें चौधरी लुधियान सिंह, गजेंद्र सिंह, रोहिताश सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, देशराज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनय सिंह, नीरज तोमर, पारूल तोमर, सुधाकर तोमर, शिवम तोमर मौजूद रहे।
शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में शिव सैनिकों जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर के मैदान में स्थित बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसमें जिला सचिव संदीप उर्फ बिल्ला, उपजिला प्रमुख शुभम तोमर, मोनू यादव, सोनू, राहुल गुर्जर आदि मौजूद रहे।