फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baba Jharkhand Shiv Mandir is the center of unwavering faith

अटूट आस्था का केंद्र है बाबा झारखंड शिव मंदिर

Sat, 26 Feb 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Baba Jharkhand Shiv Mandir is the center of unwavering faith
चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ में स्थित आस्था का केंद्र बना बाबा झारखंड शिव मंदिर। - फोटो : BIJNOR
अटूट आस्था का केंद्र है बाबा झारखंड शिव मंदिर
विज्ञापन

चांदपुर। बाबा झारखंड शिवमंदिर अटूट आस्था का केंद्र है। शिवालय का इतिहास पांच सौ साल पुराना है। माना जाता है कि जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर परिसर में 32 बीघा में फैली हुई झील में कमल खिलने का मनोरम दृश्य रहता है। साल में दो बार सावन की शिवरात्रि और फाल्गुन की महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ में जल लाकर अभिषेक करते हैं।
चांदपुर से करीब दो किलोमीटर दूर स्याऊ-छाछरी मार्ग पर स्थित बाबा झारखंड शिव मंदिर प्राचीन है। कहा जाता है कि करीब पांच सौ साल पहले यहां घना जंगल था। ग्वाला गांव के लोगों के पशु चराने यहां आता था। पशुओं में एक गाय जंगल के बीच स्थित ऊंचे टीले पर जाकर एक स्थान पर रुक जाती थीं। गाय के थनों से अपने आप ही दूध की धारा निकलने लगती। थोड़ी देर बाद गाय वहां से चली जातीं थीं। कई दिनों तक गाय का दूध निकलता देख ग्वाले ने गाय मालिक को बताया। गांव वासियों ने उस स्थान पर खुदाई की तो वहां काफी गहराई तक पत्थर जैसा शिवलिंग दिखाई दिया। उसके बाद गांववासियों ने मंदिर का निर्माण कराया। अब मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को मंदिर पर मेला जैसा माहौल बन जाता है। मंदिर परिसर में करीब 32 बीघा झील के बीच में शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु लक्ष्मी मंदिर है। श्री हनुमान मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, सरभंग बाबाकी समाधि, शिव परिवार मंदिर, मोनीबाबा की समाधि, यज्ञ शाला, शनि देवता मंदिर, गायत्री माता मंदिर, विशाल पीपल देवता वृक्ष, वट देवता वृक्ष मौजूद हैं। झील में कमल के पुष्प खिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील को कहते हैं मित्रसेन की जोहड़ी
बुजुर्ग लोग मंदिर परिसर में स्थित झील को मित्रसेन की जोहड़ी कहते थे। हालांकि ये राजा मित्रसेन थे, या कोई और यह तो मालूम नहीं है। लेकिन, मित्रसैन की जोहड़ी बुजुर्ग बोला करते थे। बता दें कि मंदिर से आधा किलोमीटर दूर गांव सैंदवार स्थित है। कहा जाता है कि यह हस्तिनापुर राज्य की सैनिक छावनी था। वहीं पर द्रोणाचार्य का आश्रम भी था। जहां कौरव पांडवों ने सैनिक शिक्षा हासिल की थी। लार्ड कर्जन के समय के राजस्व रिकार्ड में सैंदवार में स्थित तालाब द्रोण सागर के नाम से दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed