फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baba Harnam Das became the new Mahant of Baba Panap Dev Gaddi

बाबा हरनाम दास बने बाबा पानप देव गद्दी के नए महंत

Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Baba Harnam Das became the new Mahant of Baba Panap Dev Gaddi
धामपुर। मोहल्ला लोहियान स्थित परम संत पानपदेव जी महाराज के गुरुद्वारा में बुधवार को चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत संत हरनाम दास जी को गद्दी का महंत चुना गया। इस दौरान उपस्थित संतों व भक्तों ने हरनाम दास जी को फूल मालाएं पहनाकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बुधवार को परमहंस ब्रहमनिष्ठ बाबा पानपदेव जी महाराज की धामपुर स्थित गद्दी के महंत का चुनाव सादे समारोह के बीच सम्पन्न कराया गया, जिसमें बाबा हरनाम दास जी को सर्वसम्मति से गद्दी का महंत चुन लिया गया। इसके बाद बाबा हरनाम दास जी को ढोल बाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में क्षत्रिय नगर स्थित बाबा पानपदेव की समाधि स्थल पर लाया गया। जहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से प्रार्थना एवं अन्य धार्मिक प्रक्रियाओं को जय-जयकार के बीच संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संत बचनदास, बुद्धदास, आत्मादास, बजरंग दास, घीसा दास, जीता दास, विक्रम दास रहे। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष ठा. अभय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अरूण कुमार, अजय चैधरी, संतोष कुमार राजपूत, कैप्टन यशवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed