{"_id":"656e13e10ff6e270ff015e6a","slug":"ayaan-in-50-meter-race-afzal-first-in-100-meter-race-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-15320-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 50 मीटर में अयान, 100 मीटर दौड़ में अफजल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 50 मीटर में अयान, 100 मीटर दौड़ में अफजल प्रथम
Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
- नेहरू स्टेडियम में हुई दौड़, लंबी कूद, कबड्डी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां उपस्थित को किया मनमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जिला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोमवार को नेहरू स्टेडियम में हुई। खेल प्रतियोगिताओं में प्राइमरी बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में नूरपुर का अयान प्रथम, 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अफजल प्रथम रहा।
हल्दौर ब्लाॅक के नंगली छोइया विद्यालय की बालिकाओं ने लोकगीत लोकनाट्य तथा एकांकी सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में बुढ़नपुर का साजन प्रथम, 400 मीटर दौड़ में हल्दौर का साइम प्रथम रहा। कबड्डी में हल्दौर प्रथम, लंबी कूद में अफजल प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आंकू की सलोनी प्रथम, 200 मीटर में किरतपुर की आकांक्षा प्राथमिक, 400 मीटर में नीतू, 600 मीटर में सिमरन प्रथम रही। रिले रेस में अफजलगढ़ प्रथम स्थान पर रहा।
कबड्डी में बालिका वर्ग में देवमल प्रथम स्थान पर रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद में नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, बीएसए जयकरन यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, क्रीड़ा भारती के योगेंद्र पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, अमित बालियान, गुलशन गुप्ता आदि शिक्षकों का योगदान रहा।