फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Auditorium will be built in Dhampur block premises

Bijnor News: धामपुर ब्लॉक परिसर में बनवाया जाएगा सभागार

Wed, 09 Oct 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Auditorium will be built in Dhampur block premises
- 80 लाख रुपये सभागार के निर्माण पर खर्च होंगे, शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। विकास विभाग की ओर से धामपुर के ब्लॉक परिसर में 80 लाख रुपए की लागत से सभागार हॉल और मनरेगा विभाग के अधिकारियों के लिए हाॅल का निर्माण होगा। तकनीकी विभाग से आई आपत्तियों का निस्तारित कर विकास विभाग ने प्रस्ताव को शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि धामपुर ब्लॉक में अभी तक ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मीटिंग के लिए कोई सभागार नहीं था। 16 मई 2001 को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख माला देवी चौहान के कार्यकाल में ब्लाक में स्वयं सहायता समूह के प्रशिक्षण के लिए हाॅल का निर्माण हुआ था। तब से ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठकों का आयोजन स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण हाल में ही होता आ रहा था।
विज्ञापन

मगर, विकास विकास की ओर से अब प्रधानाें और बीडीसी मेंबरों की मीटिंग के लिए सभागार का निर्माण होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। ग्राम प्रधान सभागार का निर्माण 40 लाख रुपये के लागत से होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कार्यालय भवन में चल रहा नरेगा कार्यालय
ब्लाॅक प्रमुख ने बताया कि धामपुर ब्लॉक में अभी तक नरेगा कर्मचारियों, टीए ऑपरेटरों के कार्य करने के लिए भी उनका कोई भवन नहीं है। यह सभी लोग पूर्व ब्लाक प्रमुख उदित नारायण के कार्यकाल में बने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्रयोग में ला रहे हैं। विभाग की ओर से मनरेगा विभाग के कर्मचारियों के लिए भी ब्लॉक में 40 लाख रुपये की लागत से मनरेगा हाल बनेगा। जमीन का चयन किया जा चुका है। ब्लॉक में जमीन की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त जमीन खाली पड़ी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed