फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Auditorium to be built in the name of Mahatma Vidur in the Collectorate

कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर के नाम पर बनेगा सभागार

Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Auditorium to be built in the name of Mahatma Vidur in the Collectorate
कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर के नाम पर बनेगा सभागार
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो कलक्ट्रेट के सभागार में प्रशासनिक अफसर नीतियां और कार्ययोजनाओं पर मंथन करते हैं, लेकिन अब यह महात्मा विदुर की नीतियों का संवाहक भी बनेगा। कलक्ट्रेट के नए भवन का नाम महात्मा विदुर के नाम पर किए जाने की तैयारी चल रही है। सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि सभागार की दीवारों पर विदुर नीति के संदेश लिखे जाएंगे।
बिजनौर जिला खुद में एतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए है। महाभारत काल से जिले का सीधा संबंध रहा है। महाभारत के वक्त हस्तिनापुर राजसभा में हुई उथल पुथल के बाद महात्मा विदुर ने हस्तिनापुर को छोड़ बिजनौर को ही चुना था। यहीं पर विदुरकुटी में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण से महात्मा विदुर के यहां भोज किया। गंगा किनारे विदुरकुटी आज भी महाभारत काल के इतिहास को ताजा करती है। हालांकि अब तक महात्मा विदुर का नाम सिर्फ दारानगर गंज के पास विदुरकुटी तक ही सिमटा हुआ था। प्रदेश सरकार के मुखिया सीएम योगी ने मेडिकल कॉलेज का नाम महात्मा विदुर रखा। अब जिला प्रशासन ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। अब कलक्ट्रेट में बनाए गए नए सभागार का नामकरण महात्मा विदुर के नाम पर करने का। नया सभागार अब महात्मा विदुर सभागार कहलाएगा।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि महात्मा विदुर विश्व के पहले नीतिकार हैं। यह जिले के लिए गौरव का विषय है कि महात्मा विदुर का जुड़ाव यहां से रहा। कलक्ट्रेट सभागार को महात्मा विदुर का नाम दिया जा रहा है। उनकी तस्वीर के साथ-साथ उनकी नीति भी सभागार में लिखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed