फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Audio of demanding money goes viral, accountant suspended

Bijnor News: पैसे मांगने का ऑडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Sun, 19 Apr 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Audio of demanding money goes viral, accountant suspended
बिजनौर। सोशल मीडिया पर लेखपाल की एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें सुल्तानपुर आबाद के लेखपाल मुनेश कुमार सिंह भूमि कब्जा हटवाने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि वायरल ऑडियो में लेखपाल मुनेश सिंह गांव रुस्तमपुर वाजीद के ग्रामीणों से भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए पैसे की मांग करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो मिलने के बाद मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। भूमि स्थित ग्राम रुस्तमपुर वाजीद गाटा संख्या 109 (श्रेणी बंजर) पर सिविल जज सीडी बिजनौर द्वारा स्थगन आदेश पारित है। इसमें जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) को इस मामले में पैरवी करने के लिए निर्देशित भी किया गया है। वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर रितु रानी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed