{"_id":"5e73bb9a8ebc3e78c27f9313","slug":"attempted-theft-by-breaking-atm-room-locks-dhampur-news-mrt4744223142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कक्ष के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कक्ष के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन

धामपुर। स्योहारा मार्ग स्थित गन्ना सोसाइटी के निकट भारतीय स्टेट बैंक की अल्पुहैर शाखा के एटीएम कक्ष के तालों को तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। तालों पर चोट के निशान मिलने पर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
शाखा प्रबंधक शिवम कुमार ने बताया कि एटीएम कक्ष के तालों पर चोट के निशान पाए गए। जिससे प्रतीत होता है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देेने का प्रयास किया है। जिससे तालों पर हथौड़े की चोट के निशान हैं। तहरीर रानी बाग चौकी इंचार्ज को दे दी गई है। लगभग एक माह पहले चोरों ने धामपुर में यूको बैंक के एटीएम में भी चोरी का प्रयास किया गया था। चोरों ने मशीन के कलेक्शन बॉक्स को तोड़ डाला था। मगर चोरी कर पाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया था। शाखा प्रबंधक ने पुलिस से आरोपियों का पता निकाल कर कार्यवाही करने की मांग की है।