फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ashish Kumar made name in technical book writing

Bijnor News: बिजनौर- आशीष कुमार ने तकनीकी पुस्तक लेखन में नाम किया रोशन

Fri, 19 May 2023 10:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ashish Kumar made name in technical book writing
बिजनौर आईटीआई के मशीनिस्ट अनुदेशक आशीष कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य मंज
- भारत सरकार से प्रशस्तिपत्र और पचास हजार रुपये पुरस्कार दिया गया
विज्ञापन




फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी, वैज्ञानिक, शिक्षाविदों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इस कड़ी में आईटीआई बिजनौर के मशीनिस्ट अनुदेशक आशीष कुमार का नाम और जुड़ गया है। जिन्होंने तकनीकी शिक्षा की किताब लिखकर लेखन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आशीष कुमार को भारत सरकार ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार दिया है।



आशीष कुमार को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद भारत सरकार, नई दिल्ली की ओर से सम्मानित किया गया है। आशीष कुमार ने डिग्री, डिप्लोमा एवं टेक्नीशियन स्तर की किताबों को लिखकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लेखकों की सूची में जिले के एक और लेखक का नाम जुड़ गया है। आशीष कुमार के अनुसार यह पुस्तक डिग्री, डिप्लोमा व तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लिखी गई मशीनिस्ट प्रयोगात्मक की किताब को देश में प्रथम स्थान मिला है। जिस पर तकनीकी शिक्षा परिषद ने उन्हें पचास हजार रुपये, प्रमाण पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आशीष कुमार को 19 मई को प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रशस्तिपत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नंदकिशोर प्रधानाचार्य आईटीआई नगीना, ओंकार सिंह, प्रहलाद सिंह, ज्योत्सना, यादराम सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, मनोज चौहान, हरिश्चंद्र गुप्ता, योगेश कुमार, कमल वीर सिंह, कुलदीप कुमार, इकबाल हसन, गजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, श्याम सिंह, अबरार हुसैन, सुमन लता, प्रियंका, रुद्राक्षी, नीरज चौधरी, श्याम सिंह, वीके वर्मा, सुभाष यादव, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed